किरंदुल –डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में आज कक्षा 12वीं विज्ञान ,वाणिज्य वह कला संकाय के विद्यार्थियों के द्वारा अंग्रेजी विषय में एक रोल प्ले का आयोजन किया गया । प्राचार्य एस के श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं अंग्रेजी शिक्षिका धरती वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसमें विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम में शामिल विभिन्न कहानियां एवं नाटक के अंशो से पात्रों की भूमिका निभाई । इस गतिविधि का उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तक तक ज्ञान सीमित न रहकर विद्यार्थियों की संचार क्षमता ,आत्मविश्वास, आत्म अनुशासन और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना था । छात्रों ने द एनिमी, द रेटट्रैप और द टाइगर किंग पाठों के पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया । मंच पर संवादों का प्रयोग करते हुए उन्होंने अपने उच्चारण एवं मंचीय प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया। इसमें विशेष रूप से विशिष्ट सक्सेना ,अंजन कुंजम, लीशांत देवांगन ,आलेख अग्रवाल ,आदर्श सोनी, शिवम गुप्ता , साई कृष्णा अमन शाह।, सुमन निषाद, डिंपी निषाद और हरित। जी का उत्कृष्ट प्रदर्शन । रहा अंत में विद्यालय के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
