नगरी,गोरेगांव/राजशेखर नायर – ग्राम गोरेगांव में आंगनबाड़ी केंद्र के छत का प्लास्टर गिर रहा है. पालकों ने बच्चों के साथ हादसे की आशंका व्यक्त की है. ग्राम गोरेगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग 25 मासूम बच्चें प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करते हैं. पालकों के अनुसार मासूम बच्चों के साथ कभी भी हादसा होने की संभावना है, क्योंकि क्लासरूम के छत का प्लास्टर गिर रहा है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे चिंतित हैं और शिक्षा विभाग से भवन की मरम्मत जल्द से जल्द कराए जाने की मांग की है.
उपसरपंच – जीवन यादव- जल्द से जल्द मरम्मत किया जाएगा, बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं,नए भवन की तलाश की जा रही है.
