किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी थी । 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र मिलेगा । 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई है ।साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा । नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई है । साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है ।उल्लेखनीय हैं कि उक्त चुनाव संचालन समिति 13 अगस्त को पदाधिकारियो के चुनाव के बाद शपथ ग्रहण तक ही प्रभावशाली रहेगी ।सियासी नज़रिये के हिसाब से विगत दिनों एनएमडीसी बचेली में ट्रकों के लोडिंग पॉइंट में सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी । जिस कारण बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ की ट्रकों को एनएमडीसी बचेली परियोजना से ट्रकों में लौह अयस्क लोड करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । जिसको देखते हुए बिटीओ के सदस्यों ने एनएमडीसी बचेली परियोजना के अधिशासी निदेशक से मिलकर उनको समस्या से अवगत करवाया । जिस पर संज्ञान लेते हुए एनएमडीसी बचेली परियोजना के प्रमुख ने जल्द ही समस्या के निराकरण की बात कही ।परंतु लोगों में चर्चा है कि जिस काम को वर्तमान पदाधिकारियो को करना था उस काम को बिटीओ के सदस्यों ने पूरा किया क्योंकि फिलहाल वर्तमान पदाधिकारी चुनावी फिजा में मसगूल हैं ।
