( बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ संस्थापक सदस्यों में गिने जाते हैं नायर )
( बार बार चुनाव संचालन समिति के गठन से वरिष्ठ सदस्यों में दिख सकती हैं नाराजगी )
किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी थी । 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र मिलेगा । 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई है ।साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा । नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई है ।
साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है जिसमे सर्वसम्मति से पप्पू जायसवाल ,मृणाल राय ,संजय भदौरिया ,रविन्द्र सोनी, अमरीक सिंह, आर सी नाहक ,तरुण प्रकाश सोनी, राकेश सिंह गौतम ,भानुप्रकाश सिंह ,विपुल राय को चुनाव संचालन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।उल्लेखनीय हैं कि उक्त चुनाव संचालन समिति 13 अगस्त को पदाधिकारियो के चुनाव के बाद शपथ ग्रहण तक ही प्रभावशाली रहेगी । इन सब के बीच किरंदुल के गली मोहल्लों में एक चर्चा आज फिर आम हो चली है कि जब 31 जुलाई को बैलाडीला ट्रक मालिकों की संस्था बिटीओ के वार्षिक चुनाव के लिए 13 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव संचालन निष्पादित करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों की एक टीम का गठन कर लिया गया था तो फिर उस लिस्ट को केंसिल कर 3 अगस्त को नई चुनाव संचालन समिति का गठन करने की क्या जरूरत पड़ी । उल्लेखनीय हैं कि 31 जुलाई को बनाई गई चुनाव संचालन समिति में संघ के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य सुरेंदर नायर और बिटीओ के भीष्म पितामह के० ए ० पापा चंद के नामों की क्या आवस्यकता पड़ी ।उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में बिटीओ का भवन पापा चंद की जमीन पर खड़ा हुआ है जिसको पापा चंद ने निःशुल्क बिटीओ को दे दिया हैं ।
