सियासी नज़र  बिटीओ चुनाव -13 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति गठित -बिटीओ के भीष्म पितामह के०ए० पापाचन्द को नहीं दिया गया स्थान ।

( बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के जनक माने जाते हैं पापाचंद ) 

( 15 ट्रकों से शुरू किया था पापाचंद ने बिटीओ का सफर आज 1500 ट्रकों का है संघ )

किरंदुल – दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी थी । 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र मिलेगा । 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई है ।साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा । नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई है । साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है जिसमे सर्वसम्मति से पप्पू जायसवाल ,मृणाल राय ,संजय भदौरिया ,रविन्द्र सोनी, अमरीक सिंह, आर सी नाहक ,तरुण प्रकाश सोनी, राकेश सिंह गौतम ,भानुप्रकाश सिंह ,विपुल राय को चुनाव संचालन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।उल्लेखनीय हैं कि उक्त चुनाव संचालन समिति 13 अगस्त को पदाधिकारियो के चुनाव के बाद शपथ ग्रहण तक ही प्रभावशाली रहेगी । इन सब के बीच किरंदुल के गली मोहल्लों में एक चर्चा आज फिर आम हो चली है कि बैलाडीला ट्रक मालिकों की संस्था बिटीओ की नींव रखने वाले और बिटीओ के सदस्यों में भीष्म पितामह के नाम से चर्चित वरिष्ठ संस्थापक सदस्य के०ए० पापाचंन को बिटीओ के 13 अगस्त को होने वाले वार्षिक चुनावों के लिए गठित चुनाव संचालन समिति में स्थान क्यों नहीं दिया गया ।उल्लेखनीय हैं कि के०ए० पापाचन ने ही 15 -20 ट्रकों के मालिको के साथ मिलकर बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की नींव रखी थी ओर आज बिटीओ 1500 ट्रकों के सफर को तय कर चुकी हैं ।