किरंदुल – बालाजी मंदिर में तेलुगु सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में टी श्रीनिवास रामनाथ प्रमुख सिविल विभाग , और साई कॉन्टेक्ट सेल विभाग के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य एवं सहकर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के सचिव सन्मुख राव ने मंच का संचालन करते हुए सर्वप्रथम रामनाथ को सम्मानित किया। इसके पश्चात साई को भी उनके वर्षों के समर्पण के लिए सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मंच पर उपस्थित संरक्षक देवरायालु ने अपने उद्बोधन में भावुकता के साथ दोनों सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे रामनाथ सर और साई सर ने एनएमडीसी में अपने कार्यकाल के दौरान अद्भुत कार्यक्षमता और सेवा भावना के उदाहरण प्रस्तुत किए।इसके बाद मंच पर टी एस रामनाथ को आमंत्रित किया गया। उन्होंने सिविल विभाग में अपनी सेवाओं के साथ-साथ बालाजी मंदिर और तेलुगु सांस्कृतिक भवन के निर्माण में किए गए योगदान को विस्तार से साझा किया। फिर साई सर ने अपने जीवन यात्रा को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने पलवंचा से लेकर किरंदुल तक कॉन्टेक्ट सेल विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके अनुभवों ने उपस्थित सभी साथियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सन्मुख राव ने रविशंकर को धन्यवाद ज्ञापन के लिए आमंत्रित किया। रविशंकर ने सभी व्यवस्थापकों, टीम सदस्यों एवं समारोह को सफल बनाने वाले सभी सेवानिवृत्त साथियों का आभार प्रकट किया।
इस दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं सदस्यगण देवरायालु
,गणपत नायडू,सन्मुख राव ,पवन डोरा,नागेश्वर राव ,रविशंकर,जनार्धन
, त्रिनाथ, सुरेन्द्र बाबू ,
पंडितजी नरेश किल्ली
सहायक बलदेवजी उपस्थित रहे ।
