एनएमडीसी में 34 सालों का सफर तय कर सिविल प्रमुख रामानाथ हुए सेवानिवृत्त – वरिष्ठ नागरिकों ने दी विदाई ।

किरंदुल — देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की मदर प्रोजेक्ट किरंदुल परियोजना के सिविल विभाग के प्रमुख टी एस रामा नाथ एनएमडीसी में 34 सालों के कार्यकाल के बाद 31 जुलाई को एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना से सेवानिवृत्त हुए । सरल सहज और मृदभाषी स्वभाव के धनी टी एस रामानाथ ने एनएमडीसी में कार्यकाल के दौरान एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं में विकास के नए नए आयाम स्थापित किये हैं । किरंदुल परियोजना के सिविल विभाग के प्रमुख टी एस रामा नाथ के सेवानिवृत्त होने पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और समाज सेवकों ने सौजन्य भेंट करते हुए उनके साथ बिताए पलो को याद करते हुए पुष्प गुच्छ के साथ मेमोंटो ,शाल श्रीफल भेंट कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की । इस दौरान किरंदुल नगर के वरिष्ठ समाजसेवक सुरेंद्र नायर, अमरीक सिंह, रविंद्र सोनी ,विपुल रॉय ,के वी सुरेश ,राजेश वेप्रल राव विशेष रूप से मौजूद रहे ।