छुरा/गिधनी – सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल छुरा में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों के अलंकरण तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती,भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुई इस अवसर पर पालक समिति के अध्यक्ष सलीम मेमन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।साथ ही थाना प्रभारी छुरा पवन वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी,वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव,समाजसेवी शीतल ध्रुव,पुनितराम ठाकुर,उत्तम साहू,चमन साहू,कैलाश यदु,यशपेंद्र शाह एवं सरस्वती महिला संगठन छुरा की सदस्याएं विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से गुलाल व पुष्पों से हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में पूर्व में चयनित छात्र प्रतिनिधियों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई।हेड बॉय वैभव पटेल,हेड गर्ल मेघा पटेल, क्रीड़ा प्रभारी मोहम्मद फजल,सांस्कृतिक प्रभारी जागृति चंद्राकर सहित अन्य छात्र प्रतिनिधियों को विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बिंदु जॉर्ज जेकब द्वारा शपथ दिलाई गई एवं मुख्य अतिथियों द्वारा बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा दूसरी के छात्र भास्कर साहू (पिता श्री कमलेश कुमार साहू) को इंडियन टैलेंट सर्च एग्जाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹1000 का नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों ने औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सलीम मेमन ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा”वृक्ष हमें न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक हैं।थाना प्रभारी श्री पवन वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर उन्हें सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के उप-प्राचार्य श्री लोवित रत्नाकर ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय की ओर से समस्त अतिथियों, संस्था के निर्देशक श्री जेकब जॉर्ज, शैक्षणिक निदेशक श्री सुमंत आचार्य, प्रबंधक श्री आशीष जेकब, प्राचार्या श्रीमती बिंदु जेकब, एवं समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस मौके पर दुष्यंत यदु, श्रीमती परमेश्वरी साहू, मुस्कान परवीन, कीर्ति यादव, दीप्ति तारक,बादशाह खान, अरशद खान, जयलाल दास, किशोर सिन्हा, नाहिदा बानो, विनीता देवांगन, ज्योति देवांगन, राधा ध्रुव, अर्चना यादव, ममता यादव एवं मोहित ग्रीतलहरे।कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
