आवारा घूम रहे पशुओं के गले बांध कर भेजा जा रहा नोटिस।
नोटिस के बाद भी पशुओं को सड़क पर छोड़ा तो जुर्माना के साथ होगी कानूनी कार्रवाई।
महासमुंद – यदि आप अपने गाय को सड़कों पर आवारा छोड़ देते हैं तो आप सावधान हो जाएं।क्योंकि आने वाले दिनों में नगर पालिका आप के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सड़कों पर पशुओं को आवारा छोड़ने वाले मालिकों को ढूंढ निकालने के लिए नगर पालिका एक अनोखे अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यदि शाम को आपकी गाय घर लौटे तो उसके गले में कोई नोटिस देख आप चौके. नहीं । दरअसल, पालिका ने यह नोटिस आपको भिजवाई है। यदि आने वाले दिनों में भी आप अपने पशुओं को इसी तरह से आवारा छोड़ देंगे तो पालिका आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी ।अभी तो सिर्फ चेतावनी देने की शुरुआत हुई है । लेकिन उसके बाद भी पशुओं को आवारा छोड़ने वाले मालिक नहीं माने तो जुर्माना के अतिरिक्त अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पालिका प्रशासन सड़क पर पशुओं को आवारा छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। जिसके लिए आज 4 पशु पालको को नोटीस जारी किया गया है । इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने बताया है कि बार-बार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी नगर की सड़कों पर आवारा पशु दिखते हैं। पशु पालकों द्वारा गाय और भैसों को तब तक पाला जाता है जब तक वे दूध देती है। दूध देने वाले गौवंश गंभीर बीमारी से ग्रसित होने या दूध देना बंद कर देने पर उन्हें सड़क पर छोड़ दिया जाता है। ऐसे पशुपालक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
