आवापल्ली की कालोनी पारा में झोला छाप डॉक्टर कर रहा अवैध उपचार , खतरे में मरीजों की जान।

पहले भी एक मरीज की झोला छाप डॉक्टर के उपचार से हो चुकी है मौत।

बीजापुर — जिले के आवापल्ली में झोला छाप डॉक्टर के उपचार से मरीजों की जान खतरे में है , मीडिया की टीम जब पड़ताल के लिए मौके पर पंहुची तो एक मकान में अवैध उपचार चल रहा था इलाज करने वाले बुजुर्ग ने अपने आपको डॉक्टर मारके बताया और मीडिया के सामने ही एक मरीज को इंजेक्शन भी लगाया  इस दौरान झोला छाप डॉक्टर के टेबल पर बीपी मशीन , मलेरिया जांच किट , इंजेक्शन सिरिंज , ग्लूकोस सहित दवाइयों की भरमार थी।    इसके पहले भी झोला छाप डॉक्टरों के अवैध उपचार की कई शिकायतें आ चुकी है लेकिन ब्लाक मेडिकल ऑफिसर आवापल्ली में रहने के बाद भी कभी कोई कार्यवाही नही हुई एंव BMO की शह पर ही क्षेत्र में अवैध उपचार होने का संदेह है जिसके चलते मरीजों की जान खतरे में है।  इन झोला छाप डॉक्टरों के इलाज से जब मरीजों की तबियत बिगड़ती है तो वो जिला अस्पताल य्या अन्य जगह पर रिफर किये जाते है तब कई मरीजों की जान चली जाती है।