महासमुंद – बीटीआई मार्ग चौड़ीकरण कार्य में अनावश्यक विलंब तथा लापरवाही को लेकर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से मुलाकात कर कार्य में गति लाने तथा गड्ढों के समतलीकरण करने की बात कही थी। वहीं कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद आज विभाग द्वारा पुनः कार्य प्रारंभ कर गड्ढों की भराई व समतली करण कार्य किया गया। जिसका निरीक्षण करने नपाध्यक्ष श्री साहू आज कार्य स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि सार्वजनिक शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता से संपर्क किया गया था। जिसके पश्चात तत्काल गड्ढों की भराई कराई गई। इस त्वरित कार्रवाई से आमजन को राहत मिली और आवागमन सुगम हुआ। 5 वर्षों की कार्य योजना पार्षदों ने अध्यक्ष को सौंपा आज वार्ड क्रमांक 12 तथा वार्ड 26 के पार्षदों ने समेकित विकास योजना (सीडीपी) के तहत अपने अपने वार्डों में आगामी 5 वर्षों में कराए जाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नगर पालिका अध्यक्षनिखिलकांत साहू को सौंपा। श्री साहू ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में आगामी 5 वर्षों में शहर में संभावित विकास कार्यों की कार्य योजना बनाकर मंगाए गए हैं। जिसके तहत पार्षद अपने अपने वार्डों में आगामी 5 वर्ष के भीतर कराए जाने वाले संभावित विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर पालिका में जमा कर रहे हैं।इस योजना के तहत महासमुन्द नगर पालिका के 30 वार्डो में विकास कार्य होंगे। जिसमें पार्षदों की सक्रिय भागीदारी हेतु उन्हें अपने वार्डों की जानकारी मंगाए जा रहे हैं। आज पालिका अध्यक्ष श्री साहू को वार्ड 12 की पार्षद कल्पना सूर्यवंशी तथा वार्ड 26 के पार्षद पीयूष साहू ने कार्य योजना बनाकर सौंपा है।
