बीटीआई रोड चौड़ीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पुनः एक बार फिर बीटीआईरोड चौड़ीकरण सह नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यपाइप लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई। जिसे नपाध्यक्ष श्री साहू ने तत्कालसंबंधित विभाग प्रभारी को निर्देशित कर मरम्मत करने कहा।श्री साहू के निर्देश पर पालिका द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन कार्य कामरम्मत किया गया। इस अवसर उन्होंने निर्माण सामग्री गुणवत्ता पूर्ण लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गति काफी धीमी है। इसमेंतीव्रता लाई जाए। उल्लेखनीय है कि बरोंडा चौक से कलेक्टर निवास तक मार्ग चौड़ीकरण व बड़ी नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने नपाध्यक्ष श्री साहू समय समय पर निरीक्षण कर रहे है।