बसना – हर प्रतिभा को मिलनी चाहिए पहचान और दिशा ,बच्चों की उड़ान ही हमारा गौरव है यह अवसर संवेदनशील नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों की सामाजिक प्रतिबद्धता का भी साक्षी बना है । उक्त बाते ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025’ मे विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की खेल के प्रतिभा प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान कही।विधायक डॉ अग्रवाल ने आगे कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों की नियमितता पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों से निकलने वाले खिलाड़ियों को निरंतर समर्थन देने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का उद्देश्य था राज्य के 33 जिलों से चयनित 33 उन बच्चों कोप्रोत्साहित करना, जिन्होंने किसी न किसी खेल में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, किंतु संसाधनों की कमी के कारण उनके सपनों को समर्थन की आवश्यकता है। प्रत्येक बच्चे को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और सम्मान स्वरूप पदक प्रदान किया गया।महासमुंद जिले की होनहार बालिका तारिणी साहू जो नेटबॉल खेलती है को मंच पर जब विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र और मेडल के साथ ₹50,000 का चेक सौंपा, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। आपको बता दें कि महासमुंद जिले की रहने वाली तारिणी साहू जिसकी उम्र 13 साल है ।उसके पिता नहीं है, वही उसकी मां काम करती है।तारिणी साहू नेटबॉल में दो बार नेशनल खेल चुकी है और 4 बार स्टेट से मेडल मिला है । साया जी होटल, रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे, अध्यक्षता डॉ रमन सिंहने की। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद थे।विशेष अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे।
