फिंगेश्वर :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात नकुल साहू व्यायाम शिक्षक द्वारा कटि चालन,ग्रीवा चालन, ताड़ासन,वृक्षासन,अनुलोम- विलोम,प्राणायाम,वज्रासन, शशकासन,भ्रामरी प्राणायाम, भुजंगासन के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है।योग मन और विचार को नियंत्रित रखते हुए रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है। योग अस्थमा, मधुमेह का इलाज करते हुए.बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है।पूरन लाल साहू प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका विषय है ” एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” यह शरीर, मन एवं आत्मा को एकीकृत करता है. योग एक प्राचीन, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी. उन्होंने आगे योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है।यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।जीवन में निरोग रहने के लिए योग सशक्त माध्यम है।अतः योग हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू, पदमा मोती निषाद सरपंच बिजली,नंदूराम यदु सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर व्याख्याता विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, रेखा सोनी, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे, व्यायाम शिक्षक नकुल साहू सरपंच प्रतिनिधि मोती निषाद, पंचायत सचिव गोवर्धन निषाद,कुमारी निषाद, कुमारी पटेल,गणेशिया निषाद, संतोषी साहू,रंजीत मीरे, अनिल साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
