नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राना ने भाजपा संगठन एंव सांसद का जताया आभार कहा सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पंहुचे पहला उद्देश्य

बीजापुर – भाजपा बीजापुर के संघर्षशील और जुझारू नेता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिलाराम राना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीजापुर जिला के नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि बनने पर बस्तर के लोकप्रिय युवा सांसद श्री महेश कश्यप का एवं भाजपा प्रदेश, जिला संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप ने बस्तर के सभी जिलों में अपनी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। जहां बीजापुर से जिलाराम राना को बीजापुर की कमान संभालने हेतु प्रतिनिधि नियुक्त किया।जिलाराम राना ने आगे अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद और सम्मान दिए और भरोसा जताया उसके लिए सांसद श्री महेश कश्यप जी सहित भाजपा संगठन का धन्यवाद। जिस उम्मीद से मुझे यह पद दिया गया है, मैं अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जिले के विकास के लिए और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र के जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे उसके लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा और जनता के बीच जनता के साथ और जनता के हर मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। क्षेत्र के आमजनों के संग मिलकर समस्याओं का समाधान करूंगा।