कलेक्टर श्री उइके ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

अभियान के तहत जिले के कुल 334 गांवों में 31 शिविरों का होगा आयोजन।

16 जून को ग्राम पंचायत मुड़ागांव एवं कोसमबुड़ा में लगेगी शिविर

अभियान अंतर्गत 17 मंत्रालयों के 25 योजनाओं से हितग्राहियों को किया जायेगा संतृप्त।

गरियाबंद – कलेक्टर श्री बी.एस उइके ने आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांवों में जागकर धरती आबा अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने प्रेरित करेगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर  वीन भगत सहित आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारम्भ 02 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सर्वागीण विकास तथा अंतिम व्यक्ति को पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभों से संतृप्त किया जाना है। इसके तहत जिले में 30 जून 2025 तक कुल 31 शिविरों का आयोजन किया जायेगा। 16 जून को ग्राम पंचायत भवन मुड़ागांव एवं कोसमबुड़ा में शिविर लगेगी। मुड़ागांव के शिविर में क्लस्टर के आठ ग्राम पंचायतों परसदाखुर्द, नवापारा भ, कसेकेरा, बोडराबांधा ब, अकलवारा, अमेठी, अमलोर एवं मुड़ागांव के ग्रामीणजन शामिल होंगे। इसी प्रकार कोसमबुड़ा के शिविर में नागाबुड़ा, बारूला, भुंजियामुड़ा, कोसमबुड़ा, पंडरीपानी, गुजरा, हाथबाय एवं तेंदूबाय ग्राम पंचायत के लोग शामिल होंगे। शिविर के लिए चिन्हांकित गांवों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजाति बाहुल्य कुल 334 ग्राम का चयन किया गया है। जिसमें विकासखंड-गरियाबंद अंतर्गत 126 ग्राम, मैनपुर अंतर्गत 144 ग्राम, छुरा अंतर्गत 50 ग्राम, फिंगेश्वर अंतर्गत 05 ग्राम एवं देवभोग अंतर्गत 09 ग्राम चयनित किया गया है। इन ग्रामों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों में कुल 31 संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए जिला अधिकारियों को शिविर हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 17 मंत्रालयों के 25 योजनाओं से हितग्राहियों को संतृप्त किया जायेगा। इसके तहत लोगों को आवास, संपर्क सड़के, जल आपूर्ति, विद्युतीकरण, नई सौर उर्जा योजना और ऑफ ग्रिड सोलर, मोबाईल चिकित्सा इकाइयां आयुष्मान कार्ड, एलपीजी कनेक्शन आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।

शिविर तिथि एवं स्थान – छुरा ब्लॉक अंतर्गत 17 जून को ग्राम पंचायत रसेला, 18 जून को कोरासी, 19 जून को दुल्ला, 20 जून को तौरेंगा में शिविर का आयोजन होगा। इसी प्रकार देवभोग अंतर्गत 21 जून को ग्राम पंचायत माहूलकोट, 23 को गोहरापदर, 24 को सेंदमुड़ा, फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत 25 जून को खैरझीटी, 26 को फुलझर में शिविर लगेगी। गरियाबंद ब्लॉक अंतर्गत 17 जून को महुआभाठा, 18 को मदनपुर, 19 को मालगांव, 20 को डोंगरीगांव, 21 को बिन्द्रानवागढ़, 23 को धवलपुरडीह, 24 को ओढ़, 25 को हरदी, 26 को परसुली एवं 29 जून को ग्राम पंचायत दर्रीपारा में शिविर लगेगी। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत 16 जून को ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत भाठीगढ़, 17 को सगड़ा, 18 को गोना, 19 को शोभा, 20 को इंदागांव, 21 को बुरजाबहाल, 23 को गोहरापदर, 24 को अमलीपदर, 25 को कांडेकेला एवं 26 जून को ग्राम पंचायत भवन उरमाल में शिविर का आयोजन किया जायेगा।