( एनएमडीसी में अवैध रूप से लोह अयस्क भरकर जा रही हाइवा को पकड़ा था ईश्वर ने )
किरंदुल — एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के एमबी साइडिंग से विगत सप्ताह रविवार को अवैध रूप से लोह अयस्क भरकर जा रही हाइवा नंबर सीजी 20 जे 7769 को एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अलर्ट सर्विस ब्यूरो के जवान ईश्वर बघेल ने बहादुरी का परिचय देते पकड़ा था । उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के एमबी साइडिंग से रविवार को अवैध रूप से लौह अयस्क की तस्करी करके जब हाइवा जा रही थी तो उस समय अलर्ट सर्विस ब्यूरो के जवान ईश्वर बघेल ने अवैध रूप से लौह अयस्क भरकर जा रही हाइवा को रोकने की काफी कोशिश की परंतु हाइवा के चालक ने इसकी आवाज को अनसुना कर गाड़ी को आगे बढ़ाकर काफी स्पीड से भागने लगा ।
माहौल को बिगड़ता देख जान की परवाह किये बिना ईश्वर बघेल ने इसकी सूचना सीआईएसएफ के जवानों को देकर अपनी मोटरसाइकिल से अकेले ही हाइवा का पीछा करते हुए करीबन 5 किलोमीटर के बाद लोह अयस्क की तस्करी करती हाइवा को पकड़ा ।उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का एमबी साइडिंग एकांत स्थान में है उसके बाबजूद भी ईश्वर बघेल ने अपनी ड्यूटी और अपने फर्ज को सर्वोपरि मानते हुए जान की परवाह किए बिना हाइवा को पकड़ा ।अलर्ट सर्विस के इस जवान की बहादुरी को देखते हुए कई संस्थाओं के द्वारा ईश्वर बघेल को सम्मानित किए जाने की भी चर्चा जोरों पर है ।
