भाजपा नेत्री सुनीता साहू बनी किरंदुल भाजपा मंडल की कार्यकारिणी सदस्य – समर्थकों में दिखा उत्साह ।

किरंदुल – लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव के बाद किरंदुल नगर पालिका परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली दमदार सफलता के बाद आखिरकार सांसद बस्तर लोक सभा क्षेत्र महेश कश्यप ,दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेत राम अट्टामी ,दंतेवाड़ा जिले के भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अनुशंसा पर आखिर कार किरंदुल भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है ।जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर विजय सोढ़ी को मनोनीत किया गया है ।उल्लेखनीय हैं कि विजय सोढ़ी को पूर्व में ही किरंदुल भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी गई थी और विजय सोढ़ी के नेतृत्व में ही किरंदुल नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ा गया था जिसमे विजय सोढ़ी के कुशल नेतृत्व और बेहतरीन रणनीति के चलते किरंदुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रूबी सिंह को काफी बड़े अंतर से जीत हासिल हुई थी । लोकसभा चुनावों ,विधानसभा चुनाव के साथ साथ नगर पालिका परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से मतदाताओं के बीच लेकर जाने और एक कुशल प्रशासक का परिचायक बनने के कारण किरंदुल की युवा भाजपा नेत्री सुनीता साहू को किरंदुल भाजपा मंडल की नई घोषित टीम में कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भाजपा नेत्री के समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।