तुमडीबहार के साप्ताहिक बाजार में आये, ग्रामीणों को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी।

नगरी/राजशेखर नायर – विकास खंड के अंतिम छोर थाना मेचका के ग्राम तुमडीबहार के साप्ताहिक बाजार एवं समाधान शिविर रांवा में आये, ग्रामीणों, व्यापारियों, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए यह भी बताया गया की वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी नही बैठाना चाहिए, वाहनों को निर्धारित गति में चलाना चाहिए, दो पहिया वाहन चलाने के समय सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए, वाहन चलाने के समय फोन का उपयोग नही करना चाहिए, मार्ग में लगे संकेत बोर्ड में दिये निर्देशों का पालन करना चाहिए, चौक-चौराहों में सावधानी पूर्वक चलना चाहिए,नशा पान कर वाहन नही चलाना चाहिए,माल वाहक वाहनों में यात्रा नही करना चाहिए।ऐसे यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया,बाजार व शिविर में आये लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता संबंधी पंपलेट का भी वितरण किया गया। उसमें दिये गए जीवन रक्षक उपायों को पढ़कर अनुशरण करने बताया गया।साथ ही थाना के पास वाहनों की चेकिंग किया गया जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया।

थाना प्रभारी मेचका राधेश्याम बंजारे,यातायात से सउनि रामकृष्ण साहू, प्रआर. जितेन्द्र कृदत्त, पेमन साहू,
चालक आर. जीवन साहू थाना मेचका के स्टॉफ उपस्थित रहे।