रेंजर पर आरोप, रात्रि में बुरी नियत से महिला कर्मी को घर आने को करता है मजबूर  ।

नगरी /राज शेखर नायर – रिसगाँव वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेष कुमार बघेल पर महिला कर्मी लता यादव ने आरोप लगाते हुए सिहावा थाने में शिकायत दर्ज की है की रेंजर गलत नीयत से प्रलोभन देकर रात्रि में घर में आने को कहता है, इनकार करने पर दूसरे वन परिक्षेत्र कार्यालय में ट्रांसफर करने की धमकी देता है.पीड़ित महिला लता यादव ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद वह दैनिक श्रमिक के रूप में परीक्षेत्रीय कार्यालय रिसगांव में कार्यरत है, महिला ने रेंजर पर आरोप लगाते हुए कहा की गलत नीयत से रात में घर आकर खाना बनाने, कपड़ा धोने के लिए के लिए मजबूर करता है. बिलासपुर ले जाने और बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाने का प्रलोभन देता है. बात नहीं मानने पर धमकाते हुए दूर अन्यत्र परिक्षेत्र में भेजने की धमकी देता है. महिला ने बताया कि पूर्व में आरसीकंहार वन परिक्षेत्र में कार्यरत थी, तब भी इसी तरह के व्यवहार से व्यथित होकर रिसगांव वन परिक्षेत्र में स्थानांतरण कराया था.पीड़ित महिला ने कलेक्टर एवं एसपी धमतरी से निष्पक्ष जांच करने और रिसगांव परिक्षेत्र से अन्यत्र ना भेजने का निवेदन किया है.महिला ने यह भी बताया की इस बात की शिकायत सिहावा थाना में करने गई तो पूरा बयान नहीं लिखा गया. काट-छाट कर बयान बनाया गया. गुरुवार को महिला यादव समाज के पदाधिकारी के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की समाज के महासभा यादव समाज सिहावा क्षेत्र अध्यक्ष गोवर्धन यादव घठुला,उपाध्यक्ष श्रवण यादव गिधावा,जीवन यादव गोरेगांव ,सचिव गेंदू यादव सिहावा ,कोषाध्यक्ष सदाराम यादव देवगांव दुगली ,संगठन महामंत्री दिनेश यादव तुमडीबाहर, परिक्षेत्र अध्यक्ष अंकलु राम यादव गोबरा, कोषाध्यक्ष हरीश यादव घठुला ,उपाध्यक्ष नरेश यादव भोथली ,सचिव गजानद आहिर तुमडीबहार ,संरक्षक गौतम यादव अमाली ,पंच बसंत यादव अमाली, लक्ष्मीनारायण यादव पांवद्वार ,गोकुल यादव फरसीया ,संतोष यादव फारसिया ,बलदाऊ यादव सांकरा ,संतुराम यादव निर्राबेड़ा मेहतरू यादव घटुला अध्यक्ष प्रभुलाल यादव दुकली ,सचिव कचरू राम यादव धनोरा ,पंच गेंदु राम यादव धनोरा,जिलासदस्य दुष्यंत यादव बोडरा ,मेहतरु यादव घठुला, दुखुराम यादव नवागांव ,जसवंत यादव भोथली ,युवप्रकोष्ट अध्यक्ष देवचरण यादव तुमडीबहार ,महिला प्रकोष्ठ सिहावा महासभा अध्यक्ष श देवकुंवर यादव, इच्छापुर साकरा सचिव मीनाक्षी यादव, सदस्य संतोषी यादव और भोथली परिक्षेत्र से सचिव प्रेमीन यादव, मथुरा यादव कोषाध्यक्ष, संरक्षक मीना यादव, सदस्य अनसूईया यादव और बड़ी संख्या में यादव समाज जन मौजूद थे।

रेंजर रिसगांव-शैलेष कुमार बघेल- महिला द्वारा मुझ पर झूठा और घिनौना आरोप लगाया जा रहा है

थाना प्रभारी सिहावा -लेखराम- अगर बयान में कुछ छूट गया है तो पूरक बयान में दर्ज कर लिया जाएगा. महिला ने बयान पूरा पढ़ कर हस्ताक्षर किया था।