वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहे नपाध्यक्ष।

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू वार्डों का सतत भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं। आज वार्ड क्रमांक 4,17 तथा 18 का भ्रमण कर पेयजल, सफाई, मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वार्ड क्रमांक 4 में नयापारा के ऊपरी इलाके से पहुंच रही गंदा पानी फैलने की जानकारी नागरिकों ने उन्हें दी। जिस पर तत्काल कर्मचारियों को पानी निकासी की व्यवस्था बनाने निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की मांगों व समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद नीरज चंद्राकर, पार्षद राहुल आवड़े आदि उपस्थित थे।इसके अलावा शहर से लगे ग्राम खैरा स्थित मांगलिक भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत शामिल हुए। उन्होंने भागवत भगवान की पूजा कर नगर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने द्वारिका धाम से वापस लौटे तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया।