कांवड़गांव में राशन दुकान का भवन हुआ पूरा।

कांवड़गांव के 270 राशनकार्ड धारी परिवारों को होगी सहूलियत।

बीजापुर – बीजापुर विकासखंड के सुदूर गांव कावंड़गांव जो ग्राम पंचायत बुरजी के आश्रित गांव है। कांवड़गांव माओवाद प्रभावित गांव था छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार के तहत उक्त गांव में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे बुनियादि सुविधाएं उपलब्ध कराने शासकीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।कांवड़गांव के 270 राशनकार्ड धारी परिवार पूर्व में 15 किलोमीटर दूर गंगालूर स्थित शासकीय उचित मूल्य के दुकान से राशन लेने को मजबूर थे। फिर जिला प्रशासन की मदद से उक्त गांव तक ट्रेक्टर के माध्यम से राशन पहुंचाकर ग्रामीणों में वितरण किया जाने लगा।चूकिं गांव में शासकीय राशन दुकान भवन नहीं होने से भंडारण की समस्या बनी रहती थी राशन के समुचित भंडारण एवं सुगमतापूर्वक राशन वितरण हेतु डीएमएफ फंड से राशन दुकान के भवन का निर्माण कराया गया है। भवन अब पूर्ण हो चुकी है और स्वयं के भवन में राशन वितरण होने से ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।