शौर्य ने जन्मदिन पर, गुल्लक तोड़कर जरूरतमंद परिवार कि सहायता की ।

नगरी/राजशेखर नायर – नगर के समाजसेवी सन्नी छाजेड ने अपने 5 वर्षीय पुत्र, शौर्य के जन्मदिन खडपथरा, निवासी, 65 वर्षीय, चन्द्रिका बाई के निधन पर उनके परिजनों को राशन सामग्री और नगद भेंट . समाजसेवी सन्नी छाजेड ने बताया कि स्व.चन्द्रिका बाई की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.उनके पुत्र शौर्य को गुल्लक में पैसा जमा करने का शौक है, जन्मदिन के अवसर पर शौर्य ने गुल्लक तोड़कर जमा पैसे से जरूरतमंद को मदद करने की इच्छा व्यक्त की थी. गुल्लक में जमा राशि से स्वर्गीय चंद्रिका बाई के परिजनों की मदद की.शौर्य जैन 5 वर्षीय कि इस सहयोग भावना कि पूनम प्रजापति, लक्ष्मी नाथ जांगड़े , खेमराज, सत्यम भट्ट और नगरवासी प्रशंसा कर रहे हैं।