राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE में कु सरिक्ता बंजारे का चयन।

फिंगेश्वर :- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकली विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद से कु.सरिक्ता बंजारे पिता श्री गिरधर बंजारे का चयन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना NMMSE में हुआ है जिससे उसके माता पिता को पूरे गांव, शाला परिवार की ओर से उसके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उसको परीक्षा में सफलता हासिल करने में उसके शिक्षक लेखाचंद मल्होत्रा का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर उनको विशेष कोचिंग दिया साथ ही स्कूल के शिक्षक श्री किरण साहू, श्रीमती अनिता साहू, पूरन लाल साहू, संकुल समन्वयक संतोष साहू, संकुल प्रभारी मनहरन यदु, उनके पूरे परिवार का भी सराहनीय योगदान रहाl

उनके इस सफलता प्राप्त होने पर पूरन लाल साहू शिक्षक एवं स्कूल के प्रधानपाठक लेखाचंद मल्होत्रा द्वारा कु सरिक्ता बंजारे एवं उनके पूरे परिवार को गायत्री परिवार की ओर से गुरुदेव का साहित्य, मंत्र लेखन, कापी पेन प्रदान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें बरसात के मौसम में 01देववृक्ष लगाकर उसकी पूरी देखभाल करने का संकल्प कराया गया l