नगरी/ सिहावा/ राजशेखर नायर – श्रृंगी ऋषि एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा1ली से 6वी अंग्रेजी माध्यम के रिक्त 19 सीटों के लिए 73 आवेदन प्राप्त हुआ , 19 बच्चों का चयन लाटरी पद्धत्ति से किया गया। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ,उपाध्यक्ष विकास बोहरा, एस एम डी सी के अध्यक्ष श कमल डागा , विधायक प्रतिनिधि भानेन्द्र ठाकुर ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आर साहू एवम प्राचार्य एस के प्रजापति की उपस्थिति में छोटे बच्चों एवम पालकों के द्वारा लाटरी निकाल कर बच्चों का चयन किया गया।चयनित बच्चों की सूची शाला के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
चयनित बच्चों के पालक यथा शीघ्र आवश्यक दस्तावेज के साथ शाला आकर प्रवेश की प्रकिया पूर्ण कर सकते हैं। इस पूरी प्रकिया में प्रवेश प्रभारी ए एल साव सर , सुमन गुप्ता एवम शाला के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थी ।
