सेनानी विद्यालय कौन्दकेरा से चार बच्चों का जिले के टॉप टेन में स्थान।

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2024-25 की कक्षा दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें फिंगेश्वर विकासखंड के दूसरे सबसे बड़े गांव कौन्दकेरा के होनहार बालक भानुप्रताप साहू पिता धनराज साहू माता लीलाबाई ने जिले एवं गांव का नाम रोशन किया भानुप्रताप ने कक्षा 12वीं में 500 में कुल 467 अंक हासिल कर 93.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय एवं पूरे गरियाबंद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही विद्यालय मे निशारानी टंडन पिता सेवाराम टंडन 91.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान पर ,भोजलता साहू पिता थनवार साहू 91.20 प्रतिशत तृतीय स्थान पर ,तेजेश्वरी साहू पिता शिवकुमार 90 प्रतिशतके साथ चौथे स्थान पर।विद्यालय,गांव और पूरे जिले के लिए बहुत हर्ष एवं गर्व की बात यह है कि एक ही विद्यालय से इन चारों प्रतिभावान बच्चों ने जिले के टॉप 10 में पहला चौथा नवम एवं दसवां स्थान बनाएं है सेनानी विद्यालय कौन्दकेरा से प्रतिवर्ष दर्जनों विद्यार्थी खेलजगत और स्काउट गाइड क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं वहीं दूसरी ओर पढ़ाई में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं भानुप्रताप एक साधारण परिवार से है जो भविष्य में युपीएससी की तैयारी कर समाज एवं देश की सेवा करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन 6 से 7 घंटा योजनाबद्ध संकल्पित होकर पढ़ाई किया मुझे समस्त गुरुजनों एवं माता-पिता का मार्गदर्शन मिला साथ ही मेरे कक्षा शिक्षक दुष्यंत वर्मा मुझे घर आकर मोटिवेट करते रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ऐ के सारस्वत एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रामेंद्र जोशी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान किएइसी प्रकार कक्षा दसवीं में लक्ष्मी साहू पिता देवराज साहू ने 600 में 556 अंक के साथ 92.6 प्रतिशत प्रथम स्थान, झरना धृतलहरे पिता चंद्रप्रकाश 91प्रतिशत द्वितीय स्थान ,दीप्ति साहू पिता लेखराम साहू 86 प्रतिशत तृतीय स्थान।कक्षा 12वीं में 103 विद्यार्थियों में 63 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 32 द्वितीय श्रेणी एवं एक विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर एक नया मिसाल कायम किए हैं इसी प्रकार कक्षा दसवीं में 41 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी ,45 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी एवं 16 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं  इन सभी प्रतिभावान बच्चों को राजिम विधानसभा क्षेत्र विधायक रोहित साहू ने बधाई देते हुए कहा कि कौन्दकेरा विद्यालय के बच्चों ने एक इतिहास रचा है बच्चों के उत्तरोत्तर उन्नति की बात कही।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी ओमकार साहू ने शुभकामनाएं अर्पित किए,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री ओमकार साहू ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बच्चों की सूझबूझ,विद्यालय के प्रति समर्पण शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं क्रियाशीलता का परिणाम है जनपद सदस्य श्रीमती रामेश्वरी कुर्रे और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बाबूलाल साहू एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत शिक्षक मुन्नालाल देवदास ने भी बच्चों को असीम शुभकामनाएं दिए।गांव के सरपंच श्रीमती राधिका मनोज यादव ने कहा कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। प्राचार्य श्री एम आर रात्रे ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है बीआरसीसी सुभाष शर्मा तथा संकुल समन्वयक नरेश साहू ने बधाई संदेश दिए। नतीजे जारी होते ही जिले में प्रथम स्थान आने वाले भानुप्रताप के घर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा फूलों का हार और चंदन गुलाल के साथ विद्यार्थी का स्वागत किया गया खुशी के इस मौके पर पटाखे फोड़े गए विद्यालय एवं मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गई।उपसरपंच श्रीमती नंदनीभूषण साहू पूर्व सरपंच गणेश डहरिया पूर्व उपसरपंच संतोष साहू, शिक्षाविद सोमप्रकाश साहू, पूर्व ग्रामसभा अध्यक्ष अरविंद चौहान,फूलजी, मनोज विश्वकर्मा, मकसूदन साहू, दूजराम साहू आदि प्रबुद्ध नागरिकगण के साथ-साथ शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य और ग्रामवासियों ने प्रतिभावान बच्चों को बधाई दिए खुशी के इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दीनुराम यदु, के के सिंहा,चंद्रिका प्रसाद साहू लक्ष्मण साहू , सतीश मालवीय,मोहनगोयल,छगनलाल साहू , दुष्यंतकुमार वर्मा, मीनाक्षी शर्मा,स्मृति चंद्रवंशी, एकतादूबे, लक्ष्मी यदु,अंजू डेकर,भावना देवांगन, मीरासाहू, हरिश्चंद्र निषाद परमेश्वर निषाद, अजय साव,कृष्णा कंसारी, रितेशपटेल, आदि शिक्षक उपस्थित थे।