महासमुंद :-09 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयन्ती सामाजिक भवन नया पारा में धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर समाज के संरक्षक भरत सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने महाराणा प्रताप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महाराणा प्रताप जी के चेतक घोड़ा के साथ ही उनके हाथी रामप्रशाद के बारे में विस्तार से बतायासमाज के अध्यक्ष उदय पाल सिंह भदौरिया ने महाराणा प्रताप जी की जयंती की शुभकामना देते हुए कहा की आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा उसमे हमारे आदर्श महाराणा प्रताप जी के विचारो को पूरे देश को अनुसरण करने की आवश्यकता है । इस अवसर पर समाज के बच्चो द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे कुमारी लावन्या राजपूत कुमारी बबली ठाकुर कुमारी रिया ठाकुर द्धारा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे समाज के सदस्यों ने बहुत सराहा साथ ही बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई के अध्यक्ष राजश्री ठाकुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन समाज के वरिष्ठ संपत सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर विजय सिंह वर्मा गुमान सिंह ठाकुर मनोहर सिंह ठाकुर कल्याण सिंह ठाकुर उत्तरा ठाकुर माहेश्वरी ठाकुर उपमा ठाकुर श्याम कुमारी राजपूत महक राजपूत मेघा ठाकुर प्रिया ठाकुर आकांक्षा ठाकुर तानिया ठाकुर परी ठाकुर दिब्यांसी ठाकुर टीया ठाकुर कांति ठाकुर सहित भारी संख्या में समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।
