युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष का नपाध्यक्ष के नेतृत्व में जो​शिला स्वागत।

जनहित, राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहे युवा : उदय भानु।

महासमुंद – छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुँचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कल शाम महासमुंद पहुँचे। उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा भी थे। महासमुंद पहुंचने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष नि​खिलकांत साहू के नेतृत्व में युकां जनों ने भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त पदा​धिकारियों को नेहरू चाैक में बने मंच तक लाया गया। पश्चात भव्य गजमाला पहनाकर नपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।इस दाैरान युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिब ने युवाओं को संबो​धित करते कहा कि कांग्रेस गरीब हितैशी पार्टी है। युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवक के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि जनहित व राष्ट्रहित सदैव समर्पित रहेंं। भावी समय आपका है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष व युकां प्रदेश महासचिव नि​खिलकांत साहू, युकां विस अध्यक्ष साैरभ लोधी, पंकज बीसी, सरायपाली से रमीज रजा, फिंगेश्वर के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, एनएसयूआई धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, नपा सभापति जय देवांगन, गुलशन साहू, पूर्व पार्षद रिन्कू चंद्राकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, शुभम चंद्राकर, साहिल चक्रधारी, अमन तांडी, चमन जगत, पुष्कर साहू, मोहसिन मेमन, शम्मी खान सहित सैकड़ों युकां जन उप​स्थित थे।