जेसीबी के माध्यम से हरे भरे वृक्षों को गिराया जा रहा है- पर्यावरण को पहुंचाई जा रही है गंभीर क्षति ।

नगरी / नगरी छिपली रोड में बांधा तालाब के सामने सड़क किनारे स्थित एक हरे भरे वृक्ष को जेसीबी के सहारे रात्रि में गिरा दिया गया. जेसीबी की वजह से सड़क को भी क्षति पहुंची है. ऐसा लगता है की मकान बनाने के लिए वृक्ष के पीछे स्थित कृषि भूमि को रात्रि में समतल किया गया था. क्षेत्र में इन दिनों लगातार आंधी तूफान की वजह से कई वृक्ष धराशाही हो रहे हैं पर बुधवार रात्रि में किसी भी तरह के आंधी तूफान नहीं आया उसके बाद भी विशाल वृक्ष टूटा पड़ा है और जेसीबी के निशान देखे जा सकते हैं इस बात की जानकारी एसडीएम एवं तहसीलदार को दी गई उन्होंने स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने की बात कही।