चखना ठेला हटाने नपाध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश।

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष ने संजय कानन के समीप संचालित चखना सेंटरों को हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर वासियों की ओर से श्री साहू से चखना सेंटरों को हटाने की मांग की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नपाध्यक्ष ने केवल शाम संजय कानन उद्यान का औचक निरीक्षण किया। जहां उद्यान के प्रवेश द्वार पर ही अनेक चखना ठेला संचालित हो रहे थे। वहीं शराबियों की जमघट भी लगी थी। शराबियों के कारण उद्यान आने वाले नागरिक काफी असहज व भयभीत महसूस करते थे। उन्होंने चखना ठेला संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए तत्काल ठेला हटाने कहा। वहीं, समझाइश के बाद भी यदि कोई उद्यान के समीप चखना ठेला लगाएगा तो ठेला जब्ती की बात कही। नपाध्यक्ष की समझाइश पर ठेला संचालकों ने चखना दुकान अन्यत्र लगाने हामी भरी। इस दौरान नपा के कर्मचारी गण उपस्थित थे।