मई दिवस – श्रमिक संघ इंटक ने असंगठित श्रमिकों को वितरित की राशन किट ।

किरंदुल — अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के तत्वावधान में सर्व प्रथम यूनियन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर यूनियन के अध्यक्ष ,सचिव पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया गया ।  तत्पश्चात किरंदुल नगर परिवार के असंगठित श्रमिकों को घरेलू जरूरत एवं राशन सामाग्री का कीट बनाकर यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप ,सचिव ए के सिंह और पदाधिकारियों के कर कमलों से श्रमिक सदन इंटक भवन एवं गांधी प्रतिमा के समक्ष संबंधित असंगठित श्रमिकों का सम्मान किया गया।

सभी पात्र असंगठित श्रमिकों ने यूनियन के इस नेक कार्य के लिए यूनियन के अध्यक्ष , सचिव एवं पदाधिकारियों का भूरी भूरी प्रशंसा किए और धन्यवाद दिए। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इंटक यूनियन के द्वारा असंगठित श्रमिकों के बारे में दूर दृष्टि सकारात्मक विचारों के किये इस परोपकारी सराहनीय कार्य की नगर में प्रशंसा हो रही है ।इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी वेणुधर, अरविन्द गुप्ता, बिजी प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह, सादाब जिलान, तरूण कुमार साहू, मनोज कुमार कोड्डप्पी , संतोष रात्रे, ब्रृजेश यादव , निलकंठ, हरिशंकर साहू, छयंत साहू , कामता प्रसाद डहारिया, आदि उपस्थित रहे ।