कॉम. इंद्रजीत सिंह भवन किरंदुल में हुआ प्रतिमा का अनावरण।
एटक के तत्वाधान में हुई प्रतिमा अनावरण, आमसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
किरंदुल :- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में मजदूरों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से गठित श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक किरंदुल के तत्वाधान में श्रमिक संघ एस के एम एस के कॉम. इंद्रजीत सिंह भवन में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कॉमरेड बारसा दुलाराम की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामरेड सी आर बख्शी अध्यक्ष एस के एम एस केंद्रीय, विशिष्ट अतिथि कामरेड आर डी सी पी राव महासचिव एस के एम एस केंद्रीय, वरिष्ठ कामरेड बसंत रानी संधू, पूर्व विधायक कॉम. बारसा दुलाराम की धर्मपत्नी रेको बारसा के करकमलों से सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात श्रमिक संघ एटक ने कामरेड इंद्रजीत सिंह भवन से हजारों की संख्या में मजदूरों की विशाल रैली निकाली जो कि पूरे नगर का दौरा करते हुए आम सभा में तब्दील हुई। तत्पश्चात श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के स्थानीय मंगल भवन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमे एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक किरंदुल के अध्यक्ष कॉम देवरायलू, महासचिव राजेश संधू, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, संगठन सचिव सुमित धर, कार्यालय सचिव नामदेव के साथ साथ श्रमिक संघ एटक बचेली के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, सचिव टी जे शंकर राव, मंगल बारसा, कामरेड बहिलोचन श्रीवास्तव के साथ सैकड़ो की संख्या में एटक के सदस्यों की उपस्थिति रही।
