प्रमोद दुबे
महासमुन्द – असमय आंधी एवं बारिस से शहर की कुछ नालियां उफान पर आ गयी थी। वार्डो से शिकायत आने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी एवं सभापति व पार्षद पति संजय भोई ने संयुक्त रूप से ई-रिक्शा में निरीक्षण करने पहुंचे। नालियों के स्थल से ही सफाई प्रभारी दिलीप चन्द्राकर को निर्देश दिया गया कि पालिका से सफाई कर्मी भेज जगह-जगह नालियों में कचरे फंसे हुये उसे निकाले पानी रोड में आ रहा है। सफाई कर्मी स्थलों में पहुंचकर नालियों मे फंसे कचरे को निकालने लगे।
