नगर पंचायत में बेंद्रीडीह,कौंवाझर को शामिल करने की मांग सौपा कलेक्टर को ज्ञापन ।

महासमुंद – तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद सहित दर्जनों निवासियों ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी मांग, शिकायत व समस्याएं के संबंध में कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू व अन्य ने बताया कि तुमगांव सीमा से लगे हुए भोरिंग चौक से लेकर एन.एच. चौंक सीमाक्षेत्र बेन्द्रीडीह एवं कौंवाझार में भू-माफियाओ के द्वारा शासकीय भूमि को बेहताशा कब्जा करते हुए अतिक्रमण कर गुमटी, ठेला, टीन सेट स्थापित कर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे प्रतिदिन दुर्घटना होती रहती है। अतिक्रमण रोकने पर उक्त भूमि तुमगांव सीमा में नहीं होने के कारण अतिक्रमणकारियों के द्वारा वाद विवाद किया जाता है। इसलिए तुमगांव सीमा क्षेत्र भोरिंग चौक से लेकर एन.एच. तक लगे बेन्द्रीडीह सीमाक्षेत्र एवं कौंवाझर सीमा क्षेत्र को नगर पंचायत तुमगांव में सम्मिलित किया जाये। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत तुमगांव के आमजनों के द्वारा विगत 40 व 50 वर्षों से शासकीय भूमि एवं बड़े झाड़ की भूमि पर कईयों वर्षों से घर बनाकर जीवन-यापन कर गुजारा कर रहे है। शासकीय भूमि एवं वन भूमि होने के कारण आम जनों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही हो पा रहा है। अतः उक्त शासकीय भूमि एवं वन भूमि को आबादी घोषित कर निवासरत् आम जनों को प्रधान मंत्री आवास का लाभ दिया जाए । नगर पंचायत अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि इन दिनों लगातार गर्मी बढ रही है ऐसे में नगर पंचायत तुमगांव में बिजली बार-बार बंद कर दिया जाता है जिससे इस गर्मी के मौसम में काफी अधिक परेशानी हो रही है। विद्युत विभाग द्वारा कभी भी दिन हो या रात बिजली आपूर्ति कई-कई घण्टो के लिये बंद कर दी जाती है जिससे पानी आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे हम सभी नगर वासियों का परेशानी हो रहे है विद्युत की आंख मिचौली से इस मौसम में बच्चे, बुढ़े एवं मरीजों को भी काफी समस्या हो रही है जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।