वन्य प्रेमियों ने बच्चो के साथ मनाया पृथ्वी दिवस ।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – विश्व पृथ्वी दिवस शासकीय प्राथमिक शाला सैफनपरा बोथापरा में स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया !जिसमे प्रमुख रूप से वहा के टीचिंग स्टाफ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वन्य प्रेमी वैभव जगने और प्रेम शंकर चौबे ने बच्चो को अपने पोस्टर पंपलेट के जरिए बच्चो से पृथ्वी को बचाने के लिए बच्चो से संकल्प भी दिलवाए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने को कहा एवं पानी बचाने के बारे में भी विशेष चर्चा की, जल है तो जीवन है, पृथ्वी है तो हम सब है, बच्चे लोगो में काफी उत्साह दिखाई दिया ! पृथ्वी दिवस को लेकर वन्य प्रेमी वैभव जगने और प्रेम शंकर चौबे ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चो को बिस्किट्स भी खिलाए!