महासमुन्द:- पुलिस के द्वारा नगर के वार्ड 16 टामकी तालाब निवासी एक युवक को सट्टा लिखते व खिलाते हुए गिरफ्तार किया है । सिटी कोतवाली में अपराध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नेहरू चौंक गार्डन के सामने में सट्टा पट्टी जुआ लिख रहा है । सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा वंश शर्मा पिता अनिल शर्मा (19) को पकड़ा।पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पुछताछ करने पर रूपये पैसों का दांव लगाकर अंको का सट्टा पट्टी लिखना एवं अपने दोनों मोबाईल फोन में सट्टा पट्टी की फोटो खींचकर रखना स्वीकार किया। आरोपी के पास से 09 नग सट्टा पट्टी, नगदी रकम 4440 रूपये एवं 02 नग मोबाईल जप्त किया गया।
