आरंग – सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग का छात्र गोपी पाल पिता श्री प्रकाश पाल कक्षा 9वी के छात्र का चयन 10वीं साउथ एशियन मॉन्टेक्स बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में हुआ । वर्ल्ड मॉन्टेक्स बाल क्रिकेट फेडरेशन द्वारा 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नेपाल से आयोजित 10वीं साउथ एशियन मॉन्टेक्स बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 5 खिलाड़ियों में सृजन के गोपी पाल का अंडर 17 वर्ग भारतीय मॉन्टेक्स बाल क्रिकेट टीम में हुआ ।छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कोच ने बताया कि महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय मानटेक्स बाल क्रिकेट चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ टीम का शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन हुआ है । इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षण लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छात्रधारी सोनकर ,उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर ,सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सतीश सोनकर ,प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, उपप्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा, प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन, क्रीडा प्रभारी श्री हंसराज जलछत्री एवं समस्त शिक्षको ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
