महासमुन्द :- खल्लारी मेला से हुये ट्रेक्टर की चोरी मामले में पुलिस ने 03 आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपीयों के पास से महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर कीमत 4,60,000 रूपये को बरामद किया है। आरोपीयों के खिलाफ थाना खल्लारी में अपराध धारा 303(2) बीएनएस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश रात्रे पिता अंजोर रात्रे ग्राम खल्लारी ने थाना खल्लारी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 अप्रैल को अपने मालिक राजू दीप के ट्रेक्टर क्र. CG06HA9285 में ट्राली में बिठाकर अपने पूरा परिवार को मेला घुमाने खल्लारी आया था ट्रेक्टर को बिजली आफिस के सामने खल्लारी में खड़ा किया था। मेला घुम कर रात्रि 11.30 करीब वापस आये तो देखा कि ट्रेक्टर की ट्राली बिजली आफिस के पास खड़ी है ट्रेक्टर का इंजन नहीं था जिसका हम लोग आसपास पता किये कि ट्रेक्टर इंजन नहीं मिला। पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर के माध्यम से टेक्टर चोरी के संबंध में पतासाजी किया जा रहा था। इसी दरमियान मुखबिर से सूचना में मिला कि ट्रेक्टर का पुराना ड्राईवर जितु यादव को घटना स्थल के आस पास देखा गया है। पुलिस की टीम के द्वारा जितु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह अपने साथी कन्हैया ध्रुव व टिकेश्वर ठाकुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि तीनों मिलकर मेला गये जहां पर बिजली ऑफिस खल्लारी के पास वाहन पार्किंग के पास ट्राली सहित ट्रेक्टर में से इंजन ( ट्रेक्टर ) को चोरी कर टीकेश्वर ठाकुर के ग्राम घोघरा के घर में ब्यारा में छुपाकर रखना बताया। पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी (02) टीकेश्वर ठाकुर पिता थनवार ठाकुर उम्र 18 वर्ष सा. भानपुर थाना बागबाहरा, महासमुन्द तथा (03) कन्हैया ध्रुव पिता यशवंत ध्रुव उम्र 35 वर्ष सा. भानपुर, थाना बागबाहरा, महासमुन्द को गिरफ्तार कर उनके पास से इंजन ट्रेक्टर को जप्त किया।
