बसना:- गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपीयों के पास से 7.983 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य1,19,745 रूपये व एक इंडिका कार जप्त किया गया। आरोपीयों के खिलाफ चौकी भवरपुर थाना बसना में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।चौकी भवरपुर क्षेत्र में 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति के द्वारा एक संफेद रंग इंडिका कार में गांजा का परिवहन कर रहे है। पुलिस की टीम के द्वारा सरायपाली भवरपुर मार्ग पर इंडिका कार क्रमांक सी.जी. 04 के जे 2123 में बैठे 02 व्यक्ति को पकडा। कार में (01) मुकेश जंघेल पिता गंगाराम बघेल ( 28) सा. वार्ड नं. 04 छुईखदान, खैरागढ तथा (02) राजेश शर्मा पिता संतोष शर्मा ( 28 ) वार्ड नं. 09 कोहका सुपेला बैठे हुए मिले।पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर 7.983 कि.ग्रा गांजा मिला।
