पंचायत सचिवों के हड़ताल के 30 दिन पूरे।

हड़ताल के चलते पंचायत के सामान्य कार्य के साथ अनिवार्य सेवाओ के क्रियान्वयन में उत्पन्न हो रही बाधा।

नगरी /राजशेखर नायर – शासकीय कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर पंचायत सचिव ने 17 मार्च को नगरी के रावणभाटा में क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ किया था अब हड़ताल के 30 दिन पूरे हो गए हैं. सचिव संघ के अध्यक्ष अनिक ध्रुव ने बताया की 20 अप्रैल को प्रत्येक ब्लॉक के 15 -15 सचिव जंतर मंतर मैदान दिल्ली के लिए रवाना होंगे, 21 अप्रैल से मांग पूरी होने तक जंतर मंतर मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी.ग्राम पंचायत के सचिवों के हड़ताल के चलते पंचायत के सामान्य कार्य के साथ-साथ अनिवार्य सेवाएं, हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है. गजेंद्र, वीरेंद्र, लक्ष्मी और अन्य सचिवों कहा की वर्ष 2023-24 हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के 100 दिवस के भीतर पंचायत सचिवओं का शासकीयकारण की गारंटी दी थी, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया. पंचायत सचिव इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है.