फिंगेश्वर:- शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छतीसगढ़ के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला धमनी के शिक्षक महेन्द्र पंत को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अकादमी के द्वारा राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय खण्डेलवाल तथा विशेष अतिथि के रूप निधी चंद्राकर, जागेशवरी मेश्राम, मीना भारद्वाज, संजय मैथील उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी के द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर के शिक्षक, समाजसेवी एवं अन्य व्यक्तियों को उनके द्वारा किये जा रहे विशेष कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षा, साहित्य एवं समाजोन्मुखी विशिष्ट कार्यों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला धमनी के शिक्षक महेन्द्र पंत को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षक महेन्द्र पंत के द्वारा अपने विद्यालय में नव अन्वेषण, नवाचार, खेल खेल में शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, माता उन्मुखीकरण के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साहित्य लेखन के द्वारा शिक्षा के मह्त्व, नारी जागरण, नशा उन्मूलन, समाजिक समरसता पर काव्य लेखन का कार्य भी करते है तथा विगत एक दशक से राजिम कुंभ में मंच संचालक के रूप में भी अपनी सेवा देते है। इन्हीं कार्यो के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है। इसके पूर्व भी शिक्षक महेन्द्र पंत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक श्री मिश्राजी ने नशामुक्त संस्कार युक्त समाज निर्माण हेतु शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने मोबाइल फोन के सार्थक उपयोग के लिए प्रेरित किया। शिक्षक महेन्द्र पंत के इस उपलब्धि पर प्रधानपाठक गोप कुमार साहू, सुखेन साहू, प्रभारी प्राचार्य पूरन लाल साहू, खेलन साहू,भागचंद चतुर्वेदी, खोमन सिन्हा, रोमन लाल साहू, राधेश्याम साहू, नीलम धनकर, प्रमोद गोस्वामी, नंदेश्वर ठाकुर, अनिल साहू, पवन साहू, उत्तम भारती, प्रीति नायक, पदमनी साहू, अनिता राजपूत, मनीषा दीवान संकुल एवं शाला परिवार तथा मित्रों ने बधाई दी है।
