यशवंत गिरी गोस्वामी
धमतरी – स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ की वार्षिक आम बैठक 31 मार्च 2025 (सोमवार) प्रातः 12:00 बजे सुराणा कॉलेज, दुर्ग में आयोजित की जाएगी।बैठक में विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव/गठन किया जाएगा।राज्य के सभी कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों एवं दिव्यांगजनों के खेल प्रशिक्षण में रुचि रखने वाले कोच एवं वालंटियर्स को इस बैठक में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाता है।यह महत्वपूर्ण बैठक स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ के एरिया डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न होगी।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी – +91 98262 08979
📞 रवि जैन _एरिया कॉर्डिनेटर_ +91 91315 17311
– स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़
