टीकाकरण ही है , जो कोरॉना वायरस से बचाव के लिए कवच का काम करेगा , अफवाहों से बचे और शासन प्रशासन का सहयोग करे: दुर्गेश साहू

टीकाकरण ही है , जो कोरॉना वायरस से बचाव के लिए कवच का काम करेगा , अफवाहों से बचे और शासन प्रशासन का सहयोग करे: दुर्गेश साहू

जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत सांकरा संकुल मे पदस्थ दुर्गेश साहू (क्षेत्रिय समन्वयक )ने कहा की 1मई से देशभर मे चौथे चरण के टीकाकरण की शुरुवात होगी। जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के उम्र के सभी युवाओ को अपनी बारी आने पर निःसंकोच टीका लगवाएं । जिससे हमारे शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगा तभी कोरोना से बचेंगे ।
श्री साहू ने कहा की हमे सकारात्मक सोंच के साथ खुद को मजबूत एवं ऊर्जा से भरपूर बनाए रखना होगा ।
कोरोना वाइरस की सुनामी से विजय पाने के लिए घर मे रहकर लड़ाई लड़नी होगी ।
बड़े बड़े वैज्ञानिकों द्वारा काफी खोजबीन औऱ मेहनत करने के बाद टीका एक मानवीय उपलब्धि के रूप मे सामने आया है ।
टीकाकरण को लेकर समाज मे कई प्रकार के अफवाह फैला है उससे बचे । यह टीका पूर्णत.सुरक्षित है यह टीकाकरण से 99%संक्रमण से बचा जा सकता है । ग्रामीण नागरिकों के मनोबल को बढ़ाये गिराए नहीं ।
पिछ्ली बार के मुकाबले ईस बार वायरस ज्यादा ताकतवर हो गया है । अगर एक घर मे किसी एक सदस्य को संक्रमण होता है तो , अन्य परिजनों के लिए खतरा बढ़ जाता है ।
ईससे बचने के लिए बताए गए कोरोना नियम का पालन करें अपने व्यवहार मे परिवर्तन करने का समय आ गया है ।
आपके ईलाके मे लॉकडाऊन लगा हो या ना लगा हो , बाहरी गतिविधियां सीमित रखें ।
कोई भि लक्षण आने पर तुरंत जाँच कराये डरें नहीं । जाँच जितनी जल्दी होगी वाइरस को उतनी जल्दी खत्म कर सकेंगे । ईस दौरान खुद को होम आईसोलेट करने से अन्य परिजनों तक वाइरस नहीं पहुंचेंगे अगर आप टीका लगाने के पात्र है तो वैक्सीन जरूर नजदीकी स्वास्थ केंद्र मे जाकर जरूर लगवाएं । यह आपको वेक्सीन के गंभीर लक्षणों से सुरक्षित रखेगी ।
वाइरस से बचने के लिए मुख्यतः 6 बातों पर मुख्य रूप से ध्यान दे…
(1)हाथों को बार -बार साबुन से धोएं
(2)बाहर भीड़ भाड़ जगह जाने से बचे
(3)दो गज की दूरी अवश्य रखें
(4)कोई भि लक्षण आने पर तुरंत जाँच कराए
(5)अच्छी तरह से मास्क ढककर पहने
(6)टीका जरूर लगवाएं