( पिछले वर्ष एनएमडीसी की खदानों से बहकर आये लोहचूर्ण से हुई थी भयंकर तबाही )
किरंदुल /आकाश गोयल
किरंदुल – आपदा की पुनरावृत्ति को रोकने किरंदुल नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूबी सिंह ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों एवं किरंदुल नगर पालिका परिषद के सदस्यों के एनएमडीसी की खदानों का दौरा करते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के संबंधित अधिकारियों के साथ माइनिंग क्षेत्र का दौरा करते हुए बारिश के दिनों में पिछले साल 21 जुलाई को किरंदुल क्षेत्र के कई वार्डो में एनएमडीसी की खदानों से आई आपदा की पुनरावृत्ति को रोकने के विषय पर चर्चा की ताकि पिछली 21 जुलाई को एनएमडीसी की खदानों से बहकर आये लोह चूर्ण से पालिका के कई वार्डो में मची तबाही के मंजर को दोबारा होने से रोका जा सके । विदित हो कि पिछले साल 21 जुलाई को अनवरत हो रही मूसलाधार बारिश से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के 06 नंबर चैक डेम से लोह चूर्ण ने बहकर पालिका के कई वार्डो में तबाही मचाई थी ।मंजर ऐसा था कि कई लोगों के कच्चे आशियाने ही लोह चूर्ण बहा ले गया तो कई वासियो को भागकर जान बचानी पडी थी ।उल्लेखनीय हैं कि जिला प्रशासन और एनएमडीसी की पहल पर कई दिनों तक प्रभावित लोगों को एनएमडीसी के मंगल भवन में रुकवाया गया था ।एनएमडीसी ने भी मानवता दिखलाते हुए सभी प्रभावित परिवारों के रहने और भोजन की भी व्यवस्था की थी ।साथ ही जिला प्रशासन की अनुसंशा पर प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि भी प्रदान की थी । इस वर्ष भी ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने जिला प्रशासन और एनएमडीसी के साथ मिलकर एनएमडीसी की खदानों और चेकडेम का निरीक्षण किया ।
