मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत ग्राम तूता अभनपुर में पंद्रह बेटियों के हुए हाथ पीले।

अभनपुर – मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह रामलीला चौक, ग्राम तूता अभनपुर में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में अभनपुर ब्लॉक अंतर्गत 15 जोड़े का विवाह मुख्य अतिथि माननीय विधायक इंद्रकुमार साहू अभनपुर के विवाह आतिथ्य में हुआ।इस योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु एवं समाज में फैली हुई कुरीतियां दहेज प्रथा, गरीबी दूर करना है ।आज समाज में फैली हुई दहेज जैसी विकट ट स्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह आत्मनिर्भर एवं शासन की योजना का लाभ देने के लिए शासन का बड़ा योगदान है। जिस जिसके अंतर्गत गरीब से गरीब पिता लाचार ना होते हुए अपनी बेटी का विवाह अच्छे से हो जाता हैं। शासन के समक्ष विवाह संपन्न हो सके एवं किसी प्रकार पिता को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसलिए शासन ने अपनी बेटी के जन्म पर पिता उसे बोझ ना समझे इसलिए शासन ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या के विवाह पर 50,000 तक की सामग्री एवं नगद राशि प्रदान करने हेतु यह योजना क्रियान्वित किया गया है ।जिसके अंतर्गत विवाह के समय कन्या के खाते में₹35,000 नगद राशि के रूप में चेक द्वारा भुगतान किया जाता हैं एवं एवं₹15,000 में शादी की सामग्री पंडाल व खाना एवं दूल्हा_ दुल्हन हेतु कपड़े के साथ, मंगलसूत्र, पायल और अन्य सामग्री दी जाती है। महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रतिवर्ष 1000 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जाता है। जिसमें सभी जाति_ धर्म के बंधु के लोग इस विवाह में अपनी कन्या का विवाह उनके रीति _रिवाज से कर सकते हैं। सभी धर्म के लिए अलग-अलग मौलवी ,ब्राह्मण ,पंडित और नियम रीति _रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाता है। यह शादी बड़े ही धूमधाम से बाजा _बैंड के साथ बारातियों की स्वागत के साथ महिला एवं बाल विकास के सारे बाराती बनकर हर्षोल्लास के साथ बेटियों की शादी एवं विदाई करते हैं। 20 मार्च 2025 को तूता में हुए इस विवाह में विधायक ने शासन की तरफ से जो लाभ कन्याओं को मिलता है उसके अलावा सभी वधू _वधुओं को पांच5 ,000 कन्यादान के रूप में प्रदान किए। योगिता सिन्हा द्वारा कुछ बर्तन भेट स्वरूप दिया गया ।यह कार्यक्रम महिला बाल विकास रायपुर की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अभनपुर की परियोजना अधिकारी रचयिता नायडू ,महिला बाल विकास अभनपुर की समस्त पर्यवेक्षक ,परियोजना अधिकारी एवं जिला जनपद पंचायत के सदस्य गण उपस्थित रहे। जिसमें विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि अध्यक्षता, श्चंद्रिका जितेंद्र बंजारे ,जनपद पंचायत अभनपुर विशिष्ट अतिथि पूजा लोक मनी कोसरे ,सदस्य जिला पंचायत रायपुर ,अनु तारक रायपुर, यशवंत साहू ,चंद्रकला ध्रुव, खेलू राम साहू ,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर भारत सरपंच ग्राम पंचायततूता उपस्थित रहे ।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अभनपुर की परियोजना अधिकारी रचित नायडू पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि वर्मा, ख़ेमेश्वरी वर्मा, रेखा साहू, कानता लकड़ा, कंचन प्रभा, साहू वैशाली देवांगन, कुसुम ठाकुर , स्मिता ध्रुव विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन हेमंत साहू जी ने किया,।