नगरी में प्रेस क्लब द्वारा फागगीत और होली मिलन समारोह का आयोजन, दी बधाई ।

नगरी – रंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब सिहावा नगरी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर परिसर,राजाबाड़ा में फाग झांकी गीत और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, अध्यक्षता नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायतनगरी के उपाध्यक्ष विकास बोहरा, नगर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नंद यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, अमितेष गोलछा, मोहन सोनी, सुधीर छाजेड़, संतोष साहू, देवेंद्र मिश्रा, विक्की छाजेड़, राकेश नारंग, रवेद्रं साहू, संतोष अगलावे के अतिथ्य में समारोह का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि विधायक अंबिकामरकाम ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए, प्रेस क्लब सिहवा नगरी के कार्यालय संचालन हेतु उपकरण एवं फर्नीचर के लिए 3 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं नगर पंचायत नागरिक के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने फाग गीत गा कर दर्शकों का मनमोह . प्रतीक चिन्ह,होली की टोपी, पुष्प हार, रंग गुलाल से अतिथियों का स्वागत सम्मान क्लब के सदस्यों ने किया.

श्री एकता फाग मंडली बकनी और जय मां छत्तीसगढ़ महतारी जस झांकी एवं फाग परिवार बगदेही द्वारा होलिका दहन नरसिंह अवतार की शानदार रंगारंग संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.

आयोजन में विशेष सहयोग समाजसेवी हरीश मालू, प्रिंस गोलछा, नेहा बोहरा, अनिल वाधवानी, इरशाद खान, जावेद मेमन, मोंटू चोपड़ा का रहा एवं क्लब के संरक्षक जीवन नाहटा, विनोद गुप्ता, अध्यक्ष राजशेखर नायर, उपाध्यक्ष अभिनव अवस्थी, सचिव दीपेश निषाद, कोषाध्यक्ष अशोक संचेती और कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ सदस्य कुमार नायर एवं अखबार वितरण करने वाले विजय साहू. कमल नारायण. निकेश साहू, हिमांशु विक्की एवं सदस्यों ने सफल आयोजन एवं होली पर्व की क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की.