राजिम :- राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. के राज्य मुख्य आयुक्त डां सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत, जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में, डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार, डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला गरियाबंद के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला मेंअच्छे स्वास्थ्य के आदतों को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ आदतों को विकसित एवं प्रोत्साहित करने हेतु जिला गरियाबंद के समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध. शाला के छात्र छात्राओं को भोजन के पूर्व हाथ धुलाना एवं शिक्षक द्वारा इसके लाभ के बारे में बताया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा यह स्काउट गाइड के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य के आदतों को बढ़ावा देने अच्छा पहल किया जा रहा है। उक्त गतिविधि में जिला गरियाबंद के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सहयोग प्रदान कर रहे है।
स्काउट गाइड के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य के आदतों को बढ़ावा देने अच्छा पहल किया जा रहा है।
