18 मार्च को गौरव मंच में होगा आगमन ।
राजिम/ नयापारा – भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी राकेश टिकैत जी चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे इस दौरान गरियाबंद जिला के ग्राम बेलटुकरी (राजिम ) के ग्रामीणों द्वारा राकेश टिकैत जी का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं बेलटुकरी निवासी तेजराम विद्रोही, आदर्श युवा क्लब के अध्यक्ष धनंजय साहू एवं ग्रामीणजन देवनाथ साहू, सावंत राम साहू, लोकेश साहू, अरुण कुमार हिरवानी, मनोज कुमार साहू, मोहन लाल साहू, भूनूराम साहू, ओमकार साहू, उत्तम कुमार, रामप्रकाश देवांगन, खेलावन साहू, ओमकार साहू राजकुमार साहू, चतुर्भुज तारक आदि ने कहा कि दिल्ली सीमाओं पर किसानों के हित और अधिकार के लिए तेरह महीने तक आंदोलन चलाने वाले और आज भी किसानों के सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय किसान नेता का बेलटुकरी गांव में आना और किसानों को सम्बोधित करना हम ग्रामीणों के लिए गौरव का विषय है जिसके नागरिक अभिनन्दन सम्मान के लिए हम आतुर हैँ।
