प्रमोद दुबे
महासमुंद – इस अवसर पर नगर पालिका के आधिकारी कर्मचारियों ने उनका तिलक बंधन,और गजमाला पहनाकर युवा अध्यक्ष का आत्मीय पूर्ण स्वागत किया और “प्रणाम महासमुंद” छायाचित्र भेंट किया. युवा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर शहर विकास की एक लंबी रेखा खींचेंगे। हम सभी एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करेंगे। शहर में पानी सफाई और मूलभूत सुविधा के लिए आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जय किशन सोनी, ललित साहू, शुभम सोना, कृष्ण कुमार वैष्णव, गुमान ध्रुव , मुरारी साहू, अनुराग गुप्ता, चंद्रशेखर पाटकर, महेंद्र जगत, मेहुल निषाद, विशाल सचदेवा आदि नगर पालिका राजस्व विभाग के कर्मचारियाें ने उपस्थिति दी।
