रोहित को क्षेत्र की जनता की अपेक्षा कांग्रेस के अंदरूनी मामलों में अधिक रूचि – रुपेश साहू

रोहित को क्षेत्र की जनता की अपेक्षा कांग्रेस के अंदरूनी मामलों में अधिक रूचि – रुपेश साहू

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुपेश साहू ने पून: जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के ब्यान पर कड़ी आपत्ति करते हुये ब्यान जारी किया की रोहित साहू को जब से राजिम विधानसभा की जनता ने विधानसभा चुनाव में नकार कर माननीय अमितेश शुक्ल जी को जिताया है तब से सुबह शाम रोहित साहू विधायक के खिलाफ भ्रामक व गुमराह करने का काम करते रहता है , माननीय विधायक अमितेश शुक्ल जी की लोकप्रियता से उनके राजनीतिक विरोधी घबराऐ रहते है व उनके खिलाफ तथ्य हीन बात करते रहते है रोहित साहू भी उन्ही लोगों मे एक है , रोहित साहू जो खुद विधानसभा चुनाव हार चुका है वो कांग्रेस कमेटी मे किसी को टिकट देने पर उसको चुनाव जीताऊगा कहने वाला होता कौन है , वो दुसरे राजनीतिक पार्टी का आदमी है वो अपनी पार्टी व अपने नेताओं की चिंता करें, राजिम विधानसभा से रायपुर की दुरी बताये जाने पर कांग्रेस के नेता रुपेश साहू ने कहा कि रोहित जिस पार्टी से जुड़े हैं व जिनको अपना आका मानते है वो कहाँ रहते हैं, व रायपुर से उनके निर्वाचन क्षेत्र की दुरी कितनी है पहले ये बताये ,बड़े नेताओं का काम बोलता है और वे अपने काम के बदौलत अपनी पहचान बनाते है , जितने बड़े नेता है चाहे वो किसी भी दल के हो वो प्रदेश के मुख्यालय मे ही ज्यादातर निवास रत होते है व उनका निर्वाचन क्षेत्र कहीं और होता है , ब्लकि हमारे नेता का ग्राम किरवई मे घर भी है खेत खार भी है और वे ग्राम किरवई के मतदाता भी है , जो विधानसभा के अन्तर्गत आता है , रोहित साहू कागेस पार्टी व हमारे लोकप्रिय विधायक के बारे मे बोलने से पहले अपने गिरेबान पर झाँके, रोहित साहू जब सरपंच संघ का अध्यक्ष था व ग्राम पंचायत सेम्हरतरा का सरपंच था तब से अब तक खुद राजिम में रहते हैं जबकि उनका निर्वाचन क्षेत्र ग्रामीण है एवं उसके ऊपर खुद ग्राम पंचायत मे शौचालय निमार्ण मे भ्रष्टाचार का आरोप लगा था , ऐसे लोगों को हमारे पार्टी व हमारे नेताओं पर बोलने का हक ही नही है , रोहित के ब्यान से कांग्रेस नेता खासे नाराज नजर आये, व उन्होने कहा रोहित कांग्रेस के किसी भी नेता को चुनाव जीताऊगा कहकर अपने ही पार्टी के लोगों का आत्मबल तोड़ने का काम कर रहा है, वो जिस पार्टी मे है वो उसी की चिंता करे , रूपेश साहू ब्लाक अध्यक्ष फिन्गेश्वर ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नही है, अभी सभी लोगों को व सभी दल के नेताओं को कोविड 19 से मिलकर लड़ना है और कोरोना नामक वायरस को हराना है जो तभी संभव है जब हम सरकार व डाॅक्टरो के बताये नियमों का पालन करेंग।